नई दिल्लीPublished: Aug 25, 2023 08:49:37 pm
Anand Mani Tripathi
PM Narendra Modi In ISRO : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पहुंचेंगे।
PM Narendra Modi In ISRO : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उपग्रहों के प्रक्षेपण और निगरानी के लिए बने केन्द्र इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क का दौरा करेंगे। पीएम मोदी इसरो के कमान केन्द्र में सुबह करीब सवा सात बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी वहां चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री को वहां चंद्रयान-3 मिशन की अब तक की गतिविधियों और नतीजों से अवगत कराया जाएगा।