scriptDubai Expo 2020: पीएम मोदी ने लोगों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित | PM Modi's says Dubai Expo 2020 historic, invites to invest in India | Patrika News

Dubai Expo 2020: पीएम मोदी ने लोगों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2021 10:32:16 pm

दुबई में शुक्रवार से दुबई एक्सपो 2020 की शुरुआत हो गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रदर्शनी को ऐतिहासिक बताते हुए दुनिया को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया।

नई दिल्ली। दुबई में शुक्रवार से शुरू हुई एक्स्पो दुबई 2020 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री ने दुबई में आयोजित इस प्रदर्शनी को ऐतिहासिक करार देते हुए वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति से एक बार इंडिया पवेलियन पर जरूर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडिया पवेलियन पर पहुंच कर लोगों को भारत की एक झलक देखने को मिलेगी और वे हमारे देश आएं जहां पर आर्थिक और सांस्कृतिक सहभागिता की अनगिनत संभावनाएं हैं।
अपने वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “एक्सपो 2020 दुबई में भारतीय पवेलियन में आपका स्वागत है। यह एक ऐतिहासिक एक्सपो है। यह मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण एशिया क्षेत्र में आयोजित होने वाली पहली प्रदर्शनी है। भारत इस एक्सपो में सबसे बड़े मंडपों में से एक के साथ भाग ले रहा है।”
पीएम ने आगे कहा, “एक्सपो 2020 की मुख्य थीम ‘दिमाग को जोड़ना, भविष्य बनाना’ (कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर) है। इस थीम की भावना भारत के प्रयासों में भी दिखाई देती है क्योंकि हम एक नए भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ते हैं।”
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रधानमंत्री ने बताया, “आज का भारत दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक है। सीखने के लिए खुला, दृष्टिकोण के लिए खुला, नवाचार के लिए खुला, निवेश के लिए खुला- इसलिए मैं आपको आमंत्रित करता हूं। आइए, हमारे देश में निवेश कीजिए।”
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने देश की विविधता और संभावनाओं के बारे में कहा, “भारत अवसरों का देश है। चाहे कला और वाणिज्य, उद्योग या शिक्षा के क्षेत्र में हो, हर जगह खोज, भागीदारी और प्रगति का अवसर है। भारत आएं और इन अवसरों का पता लगाएं।”
भारत के बारे में और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “भारत अपनी जीवंतता और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। हमारे पास विभिन्न संस्कृतियां, भाषाएं, व्यंजन, कला के रूप, संगीत और नृत्य हैं। यह विविधता हमारे पवेलियन में झलकती है। भारत प्रतिभा का भी पावरहाउस है। हमारा देश प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार की दुनिया में कई प्रगति कर रहा है। हमारा आर्थिक विकास विरासती उद्योग और स्टार्ट-अप के संयोजन द्वारा संचालित है।”
उन्होंने बताया, “जैसा कि भारत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, हम सभी को भारत मंडप का दौरा करने और न्यू इंडिया में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो