scriptPM Modi said BJP full majority government is necessary for rapid development of Karnataka Davanagere Vijaya Sankalp Yatre Sabka Prayaas | पीएम मोदी बोले, कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी | Patrika News

पीएम मोदी बोले, कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2023 05:32:19 pm

Bengaluru Vijaya Sankalp Yatre कर्नाटक के दावणगेरे में विजय संकल्प यात्रा महा संगमा में कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है भाजपा।

pm_modi.jpg
पीएम मोदी बोले, कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी
कर्नाटक के दावणगेरे में विजय संकल्प यात्रा महा संगमा में कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है। कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है मेरा सहोदर है। पीएम मोदी ने कहाकि, आज विजय संकल्प रैली हो रही है। उसी समय हमारे कर्नाटक में कलबुर्गी में, जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है। आज वहां मेयर, उप-मेयर का चुनाव था और वहां भाजपा के मेयर, उप.मेयर जीत गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.