Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Mann Ki Baat’ में बोले पीएम मोदी- घर-घर पहुंच रही डिजिटल इंडिया की शक्ति, दुनिया में भारतीय खिलौनों का क्रेज बढ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का ये 98वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के जरिए कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है। साथ ही कहा कि विदेशों में भारतीय खिलौनों का क्रेज बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
Mann Ki Baat pm modi

Mann Ki Baat pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 98वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के जरिए कहा कि विदेशों में भारतीय खिलौनों का क्रेज बढ़ गया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है। डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग एप की भूमिका होती है। मन की बात में पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद होली है। हमें, हमारे त्यौहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने हैं।

घर-घर पहुंच रही डिजिटल इंडिया की शक्ति
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में नजर आ रही है। डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग एप की भूमिका होती है। ई-संजीवनी भी एक इस प्रकार हा ही ऐप है। देश के सामान्य मानवी के लिए मध्यम वर्ग के लिएष पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा करने वाला एप बन रहा है।

दुनिया ने देखी UPI की ताकत
प्रधानमंत्री ने काह कि भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं। दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-Pay Now Link launch किया गया। इससे काफी लोगों को फायदा मिलेगा। अब सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे जैसे वो अपने-अपने देश में एक दूसरे के साथ करते हैं।

विदेशों में बढ़ रहा है भारतीय खिलौनों का क्रेज
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। मन की बात में, जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने, इसे भी हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है।