scriptगोवा बना ‘हर घर जल’ वाला पहला राज्य, PM मोदी ने दी बधाई | PM Modi to address Har Ghar Jal Utsav in Goa virtually | Patrika News

गोवा बना ‘हर घर जल’ वाला पहला राज्य, PM मोदी ने दी बधाई

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2022 01:16:17 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज मैं सभी देशवासियों के साथ देश की तीन बड़ी उपलब्धियों को साझा करना चाहता हूं। भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जानकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा।

PM Modi

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने डिजिटल कार्यक्रम में कहा कि गोवा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज एक बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र दिवस है। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर में फैले भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों को बहुत.बहुत बधाई। जय श्रीकृष्ण। अमृत काल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है, उससे जुड़े 3 अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं।

10 करोड़ ग्रामीण परिवार दिया स्वच्छ पानी
उन्होंने कहा कि आज मैं सभी देशवासियों के साथ देश की तीन बड़ी उपलब्धियों को साझा करना चाहता हूं। भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जानकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा। अमृतकाल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है। उससे जुड़े तीन अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं। आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं। ये घर जल पहुंचाने की सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है।


यह भी पढ़ें

नई वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू, 180 की स्पीड से दौड़ेगी 75 ट्रेन




चुनौतियों का लगातार कर रहे हैं समाधान
पीएम मोदी ने कहा कि देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है। इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं।

 

गोवा बना पहला राज्य
ये सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण है। देश ने और विशेषकर गोवा ने आज एक उपलब्धि हासिल की है। आज गोवा देश का पहला राज्य बना है। जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है। दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी, हर घर जल सर्टिफाइड केंद्र शासित राज्य बन गए हैं। आपको बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत गोवा हर घर तक पेयजल पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। गोवा सरकार ने 378 गांवों को हर घर जल घोषित किया है। यानी यहां हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच चुका है। गोवा के 2,63,013 ग्रामीणों के घरों तक पेजयल पहुंच चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो