scriptमिशन हिमाचल प्रदेश में जुटी BJP, 24 को PM मोदी तो 17 सितंबर को स्मृति ईरानी की जनसभा | PM Modi to visit Himanchal Pradesh on 24 Sept HP Assembly Election 2022 | Patrika News

मिशन हिमाचल प्रदेश में जुटी BJP, 24 को PM मोदी तो 17 सितंबर को स्मृति ईरानी की जनसभा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 08, 2022 06:12:59 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Himanchal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव इसी साल के अंत तक होना है। जिसकी तैयारी में बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी जुटी है। अब इसी माह 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं।
 

modi_with_hp_cm.jpg

PM Modi to visit Himanchal Pradesh on 24 Sept HP Assembly Election 2022

Himanchal Pradesh Assembly Election 2022: गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल लग गई है। राज्य की सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में राज्य में बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इकाई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और किरेन रिजिजू हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी काशी मंडी आएंगे और युवा मोर्चा की महा गर्जना रैली में हिस्सा लेंगे। कश्यप ने बताया कि केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी 17 सितंबर को सुंदरनगर में एक की रैली को संबोधित करेंगी और इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शिमला में एक अधिवक्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 


हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता कश्यप ने कहा को भाजपा की प्रतिबद्धता राष्ट्र के प्रति है, समर्पण राष्ट्र के प्रति है, हमारे संगठन का ये चरित्र है कि हम राष्ट्र चेतना के लिए जीते हैं और मरते हैं, राष्ट्र सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अटूट रिश्ता है, उन्होंने हिमाचल के विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।


उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल से लगाव का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि पीएम के रूप में हिमाचल के दौरे पर सबसे अधिक बार मोदी ही आए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग फार्मा पार्क की सौगात दी है, इसके जरिए प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिससे 20 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष एवं 10 हजार युवाओं के अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें – BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल की रैली में दिया संदेश- पहाड़ और मैदान में बांटने वालों से रहें सावधान


बताते चले कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें है। राज्य का चुनावी इतिहास है कि यहां हर पांच साल बाद सत्ता बदल जाती है। इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में राज्य के पुराने चुनावी इतिहास को देखते हुए बीजेपी ज्यादा सतर्क है। इस बार बीजेपी को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ने के मूड में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो