script‘होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा’ की मानसिकता से निकलकर ‘करना है, करना ही है और समय पर करना है’ का संकल्प रखता है भारतः PM मोदी | PM Narendra Modi Addresses Indian Diaspora in Munich Germany G7 Summit | Patrika News

‘होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा’ की मानसिकता से निकलकर ‘करना है, करना ही है और समय पर करना है’ का संकल्प रखता है भारतः PM मोदी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2022 07:55:58 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

PM Modi in Germany G7 Meeting: जर्मनी की यात्रा पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने आज म्यूनिख में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत, भारतीय लोकतंत्र, आपातकाल और भारत के भविष्य पर कई गंभीर बातें की। जानिए पीएम के स्पीच की खास बातें…
 

pm_modi_in_germany_1.jpg

PM Narendra Modi Addresses Indian Diaspora in Munich Germany G7 Summit

PM Modi in Germany G7 Meeting: G7 Summit में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जर्मनी की यात्रा पर हैं। जर्मनी के म्यूनिख में पीएम मोदी ने एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारतीय लोकतंत्र की उपलब्धियों के साथ-साथ आपातकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, डेमोक्रेसी हर भारतीय के डीएनए में है। भारत के लोगों ने लोकतंत्र की कुचने की सारी साजिशों का जवाब लोकतात्रिक तरीके से ही दिया है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं। आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने आज के दिन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है। आज से 47 साल पहले भारतीय लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। आपातकाल भारत के वाइब्रेंट डेमोक्रेटिक इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है, लेकिन इस काले धब्बे पर सदियों से चली आ रही लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता भी पूरी शक्ति के साथ विजयी हुई।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

इंफॉर्मेशन व डिजिटल टेक्नोलॉजी में परचम लहरा रहा भारत
भारत की विकासगाथा को रेखाकिंत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत हर महीनें औसतन 500 से अधिक आधुनिक रेलवे कोच बना रहा है।आज भारत हर महीने औसतन 18 लाख घरों को पाइप वॉटर सप्लाई से जोड़ रहा है। आज 21वीं सदी का भारत चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है। इंफॉर्मेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी में भारत अपना परचम लहरा रहा है।

भारत अपने सपनों की सिद्धि के लिए अधीर हैः मोदी
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत अब तत्पर है, तैयार है, अधीर है। भारत अधीर है, प्रगति के लिए, विकास के लिए। भारत अधीर है, अपने सपनों के लिए, अपने सपनों की सिद्धि के लिए।

https://twitter.com/ANI/status/1541053095610056705?ref_src=twsrc%5Etfw

कोविड टीकाकरण पर पीएम मोदी कही यह बात-
कोरोना पर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 90% व्यस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। 95% व्यस्क ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे। आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में वैक्सीन का आंकड़ा 196 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।

कोरोना काल में शुरू हुई योजनाओं का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है।

अपने मेहनत व काम से भारत ने बनाई सशक्त छविः मोदी-
आजादी के अमृत महोत्सव पर पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी भारतीय इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे है, अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत आज अभूतपूर्व संभावनाओं से भरा है। बीते दशकों में अपने मेहनत और अपने काम से भारत की सशक्त छवि यहां बनाई है। आप इंडिया की सक्सेस स्टोरी भी हैं और भारत की सफलताओं के ब्रांड एमबेसडर भी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो