scriptहिमाचल: PM मोदी आज मंडी में ‘महागर्जना रैली’ को करेंगे संबोधित, फूकेंगे चुनावी बिगुल | pm narendra modi himachal pradesh mandi rally all you need to know | Patrika News

हिमाचल: PM मोदी आज मंडी में ‘महागर्जना रैली’ को करेंगे संबोधित, फूकेंगे चुनावी बिगुल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2022 08:50:57 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

PM Modi Mandi Rally: हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी मंडी में 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी रैली के लिए आ रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी की रैली देश भर में ऐतिहासिक होने वाली है। प्रधानमंत्री मंडी के पड्डल मैदान में 40 साल से कम उम्र के करीब एक लाख युवाओं की महागर्जना रैली को संबोधित करेंगे।

pm modi

pm modi

pm modi Mandi Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में महागर्जना रैली को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली देशभर में ऐतिहासिक होने वाली है। रैली स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और आज मंडी का पड्डल मैदान युवा ऊर्जा से सराबोर होगा। पीएम मोदी मंडी के पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब देश के प्रधानमंत्री युवा मोर्चा विशेष की रैली में आ रहे हैं।


प्रधानमंत्री मोदी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के चार महीने बाद आज फिर से हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे और चुनावी बिगुल फूकेंगे। 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी पहुंच रहे है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मंडी के पड्डल मैदान में 40 साल से कम उम्र के करीब एक लाख युवाओं की महागर्जना रैली को संबोधित करेंगे। मंडी में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली में प्रदेश से भारी संख्या में युवा शक्ति भाग लेगी और देश ही नहीं विश्व के सबसे शीर्ष नेता बनने वाले नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने हिमाचल को जिन परियोजनाओं की दी सौगात


मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग फार्मा पार्क की सौगात दी है। इससे प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिसमें 20 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष एवं 10 हजार युवाओं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का प्रतीक अटल टनल का निर्माण कार्य कांग्रेस ने रोके रखा और अब मोदी सरकार ने इस टनल का कार्य पूर्ण किया है।


पीएम मोदी की इस रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं। पुलिस 1800 जवानों की तैनाती किए गए है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर पुलिस के 1600 और 200 के करीब होमगार्ड जवान सुरक्षा और ट्रैफिक का जिम्मा सभांलेंगे। इसके अलावा सभा स्थल के पास 150 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं रैली की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए भी की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो