scriptप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व PM शिंजो आबे के अंतिम संस्‍कार में होंगे शामिल | PM Narendra Modi to visit Tokyo to attend funeral of former Japan PM Shinzo Abe | Patrika News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व PM शिंजो आबे के अंतिम संस्‍कार में होंगे शामिल

Published: Sep 26, 2022 03:32:38 pm

Submitted by:

Archana Keshri

पीएम मोदी आज से जापान के टोक्यो दौरे पर जाएंगे। पीएम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे।

PM Narendra Modi to visit Tokyo to attend funeral of former Japan PM Shinzo Abe

PM Narendra Modi to visit Tokyo to attend funeral of former Japan PM Shinzo Abe

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की यात्रा के लिए रवाना होंगे। वहां वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी शिंजो आबे की पत्नी अक्की आबे से भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा समेत अन्य नेताओं के साथ से भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इसकी जानकारी दी है।
 


विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, “पीएम मोदी जापान के टोक्यो दौरे पर जाएंगे। वह आज से कुछ घंटों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद टोक्यो के अकासाका पैलेस में अभिवादन का अवसर होगा।”
https://twitter.com/ANI/status/1574325828048994304?ref_src=twsrc%5Etfw
 


विनय क्वात्रा ने कहा, “इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी पीएम किशिदा और श्रीमती आबे से भी मुलाकात करेंगे। हम समझते हैं कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का एक अवसर होगा, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।”
https://twitter.com/ANI/status/1574327907639390209?ref_src=twsrc%5Etfw
 


बता दें, 8 जुलाई को एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर 8 जुलाई को नारा शहर में प्रचार कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया था। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। पीएम मोदी का जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव था। जापानी सरकार ने 27 सितंबर को आबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसके लिए पीएम मोदी आज जापान के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की याद में लिखा ब्लॉग, कहा – ‘मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो