7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 6 बजे इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, पीएम मोदी ने दी जानकारी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज शाम 6 बजे इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के प्रति अपार उत्साह देखकर मुझे खुशी हो रही है। इसी कार्यक्रम में 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' भी प्रदान किए जाएंगे।"

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 23, 2022

PM to unveil hologram statue of Netaji Bose at India Gate at 6 PM

PM to unveil hologram statue of Netaji Bose at India Gate at 6 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा शाम 6 बजे लगाई जाएगी। ये पार्टीमा उसी स्थान पर लगाई जाएगी जहां कभी लाल संगमरमर की छतरी के नीचे सम्राट जार्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी। ये प्रतिमा 1968 तक इंडिया गेट पर लगी रही थी अर्थात देश के आजाद होने के दो दशकों तक जॉर्ज पंचम की प्रतिमा लाल छतरी के अंदर लगी रही थी। आज पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशभर में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे वो काफी अभिभूत है।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज शाम 6 बजे इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के प्रति अपार उत्साह देखकर मुझे खुशी हो रही है। इसी कार्यक्रम में 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' भी प्रदान किए जाएंगे।"

इस ट्वीट में उन्होंने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। इस प्रेस रिलीज में प्रधानमंत्री पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई है।

बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

क्या होता है होलोग्राफिक?

होलोग्राफिक एक तरह की डिजिटल तकनीक है जो एक प्रोजेक्ट की तरह काम करता है। इस तकनीक के जरिए किसी भी चीज को 3 D आकार दिया जा सकता है। इस तकनीक से दिखाई देने वाली 3D छवि एकदम असली दिखाई देती है।

यह भी पढ़े - नेताजी की जयंती अब पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी

यह भी पढ़े - राजपथ पर पहली बार 75 एयरक्राफ्ट और 17 जगुआर का शौर्य प्रदर्शन