scriptनशे के लती किशोर ने किया था तनाव फैलाने का प्रयास | Police arrested accused | Patrika News
सीहोर

नशे के लती किशोर ने किया था तनाव फैलाने का प्रयास

छीपानेर गांव में धर्मिक स्थल पर चटाई जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीहोरJul 21, 2017 / 01:04 am

Bharat pandey

नसरुल्लागंज। ग्राम छीपानेर में एक धार्मिक स्थल में रखी चटाई को जलाकर क्षेत्र की फिजा खराब करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुआवजा नहीं देने को लेकर क्षेत्र में तनाव फैलाने का प्रयास किया था। इस मामले को पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझा लिया। आरोपी नशे का आदी था और उसने नशे में इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने मंगलवार सुबह गोपालपुर थाने में मामला पंजीबद्ध किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय सीहोर भेजा है। ज्ञात हो कि मंगलवार को ग्राम छीपानेर में बने धार्मिक स्थल में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले का पटाक्षेप किया।

आरोपी ने नशा कर घटना को अंजाम दिया था
आरोपी युवक मुआवजा नहीं मिलने की बात को लेकर इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। युवक नशे का आदि था घटना को अंजाम देने के पहले उसने अपने मामा के मकान में रखे हुए गेहूं को निकाला और उसे बेच कर पैसे एकत्रित किए। उसके बाद उसने नशा कर घटना को अंजाम दिया था।
अनिल त्रिपाठी, एसडीओपी, नसरुल्लागंज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो