बता दें कि पुलिस इन किसानों को आगे जाने की अनुमति नहीं दे रही है। माना जा रहा है कि इन किसानों के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने किसानों को सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
कुछ दिनों पहले सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह नाम के एक शख्स की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर लखबीर सिंह का शव-क्षत विक्षत हालत में मिला था। जांच में पता चला कि लखबीर सिंह पंजाब का रहने वाला है, उसके घर में पत्नी और बच्चे हैं। वो मजदूरी करके अपने परिवार को गुजारा करता था। बता दें कि निहंगों ने लखबीर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कई लोगों गिरफ्तार कर लिया।