scriptPresident Draupadi Murmu PM Modi Sonia Gandhi and other leaders paid tribute to Mahatma Gandhi | Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि | Patrika News

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2023 10:00:19 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। राजघाट पर बापू को नमन करने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित देश और विेदश के तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी है।

President Draupadi Murmu PM Modi tribute to Mahatma Gandhi
President Draupadi Murmu PM Modi tribute to Mahatma Gandhi

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 : पूरा देश आज 2 अक्‍टूबर के मौके पर सत्‍य और अहिंसा के पुजारी महात्‍मा गांधी को याद कर रहा है। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। राजघाट पर बापू को नमन करने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित देश और विेदश के तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी है। महात्‍मा गांधी को याद करते हुए लोगों से हिंसा को छोड़कर बापू द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। देशभर में 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.