नई दिल्लीPublished: Aug 17, 2023 04:50:43 pm
Anand Mani Tripathi
INS Vindhyagiri: भारतीय नौ सेना के बेड़े में एक और जंगी जहाज गुरुवार को शामिल हो गया। भारतीय नौ सेना के प्रोजेक्ट 17 अल्फा के तहत बना यह छठवां जहाज चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली किसी भी चुनौती को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
INS Vindhyagiri: भारतीय नौ सेना के बेड़े में एक और जंगी जहाज गुरुवार को शामिल हो गया। भारतीय नौ सेना के प्रोजेक्ट 17 अल्फा के तहत बना यह छठवां जहाज चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली किसी भी चुनौती को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा तैयार इस जहाज का जलावतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। चलिए आपको इस युद्धपोत की विशेषताओं और मारक क्षमता से आपका परिचय कराते हैं...
ये हैं दस विशेषताएं...
1. कर्नाटक की पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है आईएनएस विंध्यगिरि का नाम
2 .यह युद्धपोत शिवालिक श्रेणी के फॉलो-ऑन युद्धपोत हैं। इसकी 6670 टन भार वहन क्षमता है।