राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
Published: Oct 16, 2022 03:28:08 pm
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज सुबह दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में बायीं आंख का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। उन्हें दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आराम की सलाह दी गई है।


President Droupadi Murmu undergoes cataract surgery at Army hospital in Delhi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आंख का ऑपरेशन सफल रहा। उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत थी। राष्ट्रपति मुर्मू के मोतियाबिंद का ऑपरेशन रविवार को दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।