बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने नाम का ऐलान होने के बाद गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर के साथ स्वागत किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की थी।
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय दिखी एनडीए की एकजुटता-#WATCH NDA's Presidential election candidate Droupadi Murmu files her nomination in the presence of pm modi , Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA ruled states pic.twitter.com/PkZDXeL3L1
— ANI (@ANI) June 24, 2022
पीएम मोदी होंगे द्रौपदी मुर्मू के पहले प्रस्तावक-
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। इसके अलावा बीजेपी प्रेसिडेंट नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहे। द्रौपदी मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा से सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के दो वरिष्ठ मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे। उल्लेखनीय हो कि बीजद प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्रियों संग की बैठक
बीजू जनता के दल के 10 विधायक भी रहेंगे मौजूद-
नवीन पटनायक ने एक ट्वीट में कहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के संदर्भ में मुझसे बात की है। मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू आज नामांकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सारका और साहू के अलावा नामांकन के दौरान बीजद के 22 में से कम से कम 10 विधायक भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कहा - 'भारत के विकास का आपका विजन बेजोड़'
देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू-
बताते चले कि राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। 23 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। एनडीए के पास जीत के लायक पर्याप्त मत होने की बात कही जा रही है। ऐसे में द्रौपदी का दावा ज्यादा मजबूत है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। बता दें कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।