scriptPresidential Election 2022: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान, ‘…तो हम भी द्रौपदी मुर्मू का करते समर्थन’ | presidential elections 2022 mamta banerjee said bjp discussed we would have supported draupadi murmu | Patrika News
राष्ट्रीय

Presidential Election 2022: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान, ‘…तो हम भी द्रौपदी मुर्मू का करते समर्थन’

Presidential elections 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी कहा कि अगर बीजेपी चर्चा की होती तो मैं भी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की समर्थन करती। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दुख महसूस कर रही हैं।
 

Jul 01, 2022 / 06:31 pm

Abhishek Kumar Tripathi

presidential-elections-2022-mamta-banerjee-said-bjp-discussed-we-would-have-supported-draupadi-murmu.jpg
Presidential elections 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए अपना सुर बदला है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी (BJP) द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारने से पहले हमसे से चर्चा करती तो हम भी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करते। अगर बीजेपी ने बताया होता कि वह एक अदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बना रहे हैं तो हम उनका समर्थन करते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव शाति से हो।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में रथयात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दुख महसूस कर रही हूं, लेकिन द्रौपदी मुर्मू की स्थिति अच्छी है।

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए यशवंत सिन्हा का नाम ममता बनर्जी ने ही किया आगे

आपको बता दें कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं और विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए यशवंत सिन्हा का नाम ममता बनर्जी ने ही किया आगे किया था।

द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं भी मांगा समर्थन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनडीए की और से राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, शरद पवार , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं से चुनाव में समर्थन मांगा है। उन्होंने इसके लिए कई नेताओं से व्यक्तिगत रूप कॉल करके बात भी की है।
 

Home / National News / Presidential Election 2022: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान, ‘…तो हम भी द्रौपदी मुर्मू का करते समर्थन’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो