scriptPrices of LPG cylinders likely to be slashed by Rs 200, say sources | LPG Price Cut: रसोई गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला, जल्द होगा ऐलान | Patrika News

LPG Price Cut: रसोई गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला, जल्द होगा ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Aug 29, 2023 03:16:15 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

LPG Gas Cylinder Price cut: महंगाई से जुझ रही आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। मोदी सरकार बहुत जल्द रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा कर सकती है।

LPG Gas Cylinder Price cut
LPG Gas Cylinder Price cut

LPG Gas Cylinder Price cut: महंगाई से जुझ रही आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। मोदी सरकार बहुत जल्द रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा कर सकती है। रक्षाबंधन से पहले आम आदमी के लिए बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस पर ये सब्सिडी 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो आम आदमी के लिए ये बहुत राहत भरा होगा। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार बहुत जल्द इस छूट का ऐलान कर सकती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.