ये मामला फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के मखू प्रखंड के घुड्डूवाला गांव का है , इस गाँव का निवासी परमजीत सिंह लुधियाना के एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उसका अपने पिता के साथ जमीन को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। आज भी वो अपने पिता से इस जमीन को लेकर लड़ रहा था। बात इतनी बढ़ी की परमजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल वाली बंदूक निकाली और अपने पिता पर तान दी। ये देख परमजीत सिंह का 13 वर्षीय बेटा महिकप्रीत बीच में आ गया और गोली उसके सीने में लग गई। गोली लगते ही महिकप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
जमीनी विवाद में भू माफियाओं ने महिलाओं की लाठी-डंडे से की पिटाई
आरोपी गिरफ्तारइस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी संदीप सिंह मंड पुलिस दल के साथ पहुँच गए और आरोपी परमजीत को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके हाथ से बंदूक भी जब्त कर ली। डीएसपी संदीप सिंह मंड ने इस घटना पर कहा है कि इस मामले की जांच के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।