आम आदमी पार्टी की ओर से भी इन दोनों के नाम की घोषणा को लेकर ट्वीट किया गया है। बताते चले कि बलवीर सिंह सीचेवाल पंजाब के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता है। पंजाब की प्रदूषित नदी काली बेई नदी को साफ करने के लिए उन्होंने अभियान चलाया था। जिसकों लेकर प्रतिष्ठित अमरीकी पत्रिका टाइम ने उन्हें हीरोज ऑफ एन्वायरमेंट की सूची में शामिल किया था।
CM @BhagwantMann announces 2 Rajya Sabha candidates:
— AAP (@AamAadmiParty) May 28, 2022
1⃣Padma Shri Balbir Singh Seechewal- a River conservationist; named Hero of Environment by TIME
2⃣Padma Shri Vikramjit Sahney- an acclaimed Entrepreneur & Philanthropist
They pledge to raise people's voice in the Parliament! pic.twitter.com/gfgkzyKn3A
बता दें कि काली बीन नदी पंजाब के होशियारपुर जिले में बहती है। 160 किलोमीटर की लंबाई वाली इस नदी में आस-पास के लोग कूड़ा-कचरा फेंकते थे। जिसकी सफाई के लिए बलवीर सिंह सीचेवाल ने अभियान चलाया था। 2000 में बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपने साथी और सहयोगी स्वयं सेवकों के साथ मिलकर इसके तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई।
यह भी पढ़ेंः संभाजी राजे ने पीछे खींचे कदम, अब नहीं लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव
सीचेवाल ने लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कूड़ा नदी में डालने की अपील की गई। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया और सबसे बड़ी बात नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता और शुध्दि को लेकर जागरूक किया। बलबीर सिंह सीचेवाल के संकल्प और मेहनत ने एक नदी को गंदे नाले से इठलाती नदी में बदल दिया।
यह भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव — BJP उम्मीदवार तय, अब होने जा रही हैं जल्द घोषणा
दूसरी ओर विक्रमजीत सिंह साहनी एक भारतीय उद्यमी , शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं । साहनी को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। पंजाब में इन दोनों का जीतना लगभग तय है, क्योंकि दोनों को 40 विधायकों का समर्थन जरूरी है। जो आम आदमी पार्टी के पास है। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच एक जून को की जाएगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।