scriptpunjab congress opposes including aap in india says will not accept here | विपक्षी एकता 'INDIA' को लेकर पंजाब में घमासान: कांग्रेस नेता बोले- AAP का साथ मंजूर नहीं, जानिए क्यों मचा बवाल | Patrika News

विपक्षी एकता 'INDIA' को लेकर पंजाब में घमासान: कांग्रेस नेता बोले- AAP का साथ मंजूर नहीं, जानिए क्यों मचा बवाल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2023 01:48:44 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एनडीए के खिलाफ विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान मच गया है। कांग्रेस ने इंडिया को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। लेकिन अब पंजाब कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं हो सकता।

 विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान
विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीते दिनों एनडीए के खिलाफ विपक्ष दलों ने महागठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) नाम रखा था। इसमें में करीब 26 विपक्षी पार्टियों ने सहमति जताई थी। लेकिन इस महागठबंधन इंडिया के घटन के कुछ दिनों ही घमासान शुरू हो गया है। पंजाब में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। पंजाब में कांग्रेस का आप आदमी पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करना चाहती है। राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह वारिंग ने AAP पर अपनी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगा रहे है। वारिंग का कहना है कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जबरन जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी उनके नेताओं के साथ ऐसा कर रही है उसके साथ गठबंधन कैसे कर सकते है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.