script

Congress Protest: चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा व अन्य नेताओं की पुलिस से धक्कामुक्की, वाटर कैनन का इस्तेमाल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2022 04:16:36 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Congress Protest over Inflation: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आज पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

punjab_congress_protest.jpg

Punjab: Congress Protest over Inflation and Unemployment in Chandigarh

Congress Protest over Inflation: अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पंजाब में इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं को राजभवन तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस के जवानों को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

एक समाचार एजेंसी ने पंजाब में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन का वीडियो अपने ट्वीटर साइट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। बताया गया कि ये सभी राजभवन तक जाना चाह रहे थे। लेकिन राजभवन के रास्ते में बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो में देंखे धक्कामुक्की और पानी की बौछार-
जब प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता बैरिकेडिंग तक पहुंचे तो उनकी पुलिस के जवानों से धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकर नेता व कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को पार कर राजभवन तक पहुंचना चाह रहे थे। पुलिस के जवानों ने पहले समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब वो लोग नहीं माने तो पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। समाचार एजेंसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में पुलिस के जवानों द्वारा कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार बरसाते नजर आए।
पंजाब प्रधान, पूर्व डिप्टी सीएम सहित अन्य हिरासत में-
इसके बाद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं में पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, विधायक परगट सिंह समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेता शामिल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1555482822038913024?ref_src=twsrc%5Etfw

मांग पत्र लेने नहीं आया कोई तो राजभवन निकले कांग्रेसी-
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर आज देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और GST के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ में पहले कांग्रेस ने सेक्टर 15 में कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद कोई मांग पत्र लेने नहीं आया तो उन्होंने गवर्नर हाउस की तरफ कूच किया। जहां रास्ते में उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो