script

पंजाब की जनता ने अमरिंदर को दिया जन्मदिन का तोहफा, रुझानों में बढ़त के बाद जश्न शुरू

Published: Mar 11, 2017 11:46:00 am

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिन व चुनाव में पार्टी की जीत की खबर के बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अमरिंदर के घर के बाहर जमा हैं और जश्न मना रहे हैं।

पंजाब में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व सीएम पद उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खुशी की खबर है। 11 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस के प्रभारी अमरिंदर सिंह का जन्मदिन भी है। 

पंजाब की जनता ने अमरिंदर सिंह को जमकर समर्थन देते हुए रुझानों में कांग्रेस को बहुमत के पार पहुंचा दिया है। एक तरह से पंजाब की जनता ने अमरिंदर को जन्मदिन का तोहफा दिया है। 
जानकारी के अनुसार सवेरे पंजाब में मतगणना शुरू होने के बाद खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी को 71 सीटों पर बढ़त हासिल है जबकि अकाली-भाजपा गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
वहीं दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को पंजाब में 24 सीटों पर बढ़त हासिल है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिन व चुनाव में पार्टी की जीत की खबर के बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अमरिंदर के घर के बाहर जमा हैं और जश्न मना रहे हैं। कैप्टन के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो