नई दिल्लीPublished: Aug 16, 2023 12:54:43 pm
Shivam Shukla
Punjab Flood: भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इसकी वजह से निचले इलाके में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर 1677.70 फीट पर है।
Punjab Flood: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का पानी अब पंजाब में घुस गया है, जिसके वजह से पंजाब के रोपड़ जिले के कई गांव डूब गए हैं। पानी घरों में घुस रहा है। एनडीआरएफ की चार टीमें राहत और बचाव अभियान में लगाई गईं हैं। बाढ़ की चपेट में आए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।