script

पंजाब CM Bhagwant Mann का एक और बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी भाषा है जरूरी

Published: May 25, 2022 02:16:29 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी आना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा मान सरकार ने धान की बुवाई के लिए भी सब्सिडी की घोषणा की है।

Punjab CM Bhagwant Mann clarification over Kejriwal-state officials meet

Punjab CM Bhagwant Mann clarification over Kejriwal-state officials meet (PC: ABP)

सत्ता में आने के बाद से ही पंजाब की आप सरकार अपने कई बड़े निर्णयों के कारण चर्चा में रहती है। कभी किसानों के लिए तो कभी भ्रष्टाचार विरोधी कदम के लिए। अब ये सरकार अपने एक नए निर्णय के कारण चर्चा में है। भगवंत मान सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य करने का एक और बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान ने ये फैसला पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लिया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर बैठक की और इसके बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी, “पंजाब पंजाबियत पहले! सरकारी नौकरियों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट में मातृभाषा पंजाबी को अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा में कम से कम 50% अंक अनिवार्य होंगे। मातृभाषा पंजाबी पूरी दुनिया में हमारी पहचान है। हमारी सरकार का उद्देश्य हर तरह से पंजाबी को बढ़ावा देना है।”

सीएम भगवंत मान के साथ बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, सचिव ए. वेणु प्रसाद के अलावा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और भाषा जसप्रीत तलवार भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें

पंजाब रेवन्यू डिपार्ट्मेन्ट के लिए जारी एंटी करप्शन नंबर से कम हुआ भ्रष्टाचार, राजस्व में हुई 30% बढ़ोतरी

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1529350374880325632?ref_src=twsrc%5Etfw
बैठक में कहा गया है कि राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है कि अब ग्रुप सी और डी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंजाबी भाषा की योग्यता का टेस्ट पास करना होगा। ग्रुप सी और डी श्रेणी में कुल 26,454 के लिए भर्ती की जाती है। बता दें कि इससे पहले पंजाब लोक सेवा आयोग ने प्लानिंग ऑफिसर के पदों (PPSC Recruitment 2022) पर भर्ती एक लिए भी मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य है।

धान की बुवाई को लेकर भी बड़ा फैसला
इसके अलावा आज मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। धान की सीधी बुवाई के लिए सब्सिडी की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी, “हमें खुशी है कि पंजाब के पानी को बचाने के हमारे अभियान को किसानों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। धान की सीधी बुवाई के लिए ₹ 1500/एकड़ सब्सिडी की घोषणा की गई। आज एक पोर्टल लॉन्च किया जहां किसान। आप अपना नाम और जानकारी भरकर सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।”

यह भी पढ़ें

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के OSD प्रदीप कुमार भी हुए गिरफ्तार

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1529365852365066240?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो