scriptPM मोदी की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे उत्तराखंड CM पद की शपथ, देहरादून के परेड ग्राउड में होगा समारोह | Pushkar Singh Dhami will take oath as Uttarakhand Chief Minister today | Patrika News

PM मोदी की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे उत्तराखंड CM पद की शपथ, देहरादून के परेड ग्राउड में होगा समारोह

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2022 08:37:32 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ ही मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों भी शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोग समारोह में मौजूद रहेंगे।

Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami

Pushkar Dhami Oath Ceremony: उत्तराखंड को आज अपना 12वां मुख्यमंत्री मिल जाएगा। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी दोपहर ढाई बजे दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस खास मौके के लिए देहरादून का चप्पा-चप्पा सजाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। वहीं, पुष्कर सिंह धामी की नई कैबिनेट में शामिल होने वाले लोगों को आज सुबह 11 बजे तक राजभवन से सूचने के निर्देश दिए गए है।

समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल
राज्य में बीजेपी दूसरी बार सरकार बना रही है। इस रिकॉर्ड तोड़ जीत को भव्य बनाने के लिए परेड ग्राउंड तैयार है। इस शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब शामिल होंगे। इसके साथ ही साधु संत और शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनता समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी: ऐसे तय किया ABVP कार्यकर्ता से लेकर CM तक का सफर




 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भाजपा परेड मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने से जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए हैं। उधर, मंगलवार को धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से शपथ ग्रहण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

 

इन चेहरों को मिल सकती है जगह
पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरों को भी जगह दी गई है। माना जा रहा है कि गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल और बंसीधर भगत को शामिल किया जा सकता है। इन्हीं चेहरों में से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार भी सौंपा जा सकता है।

नए युवा संभावित चेहरे
धामी की नई संभावित कैबिनेट में नए युवा संभावित चेहरे ऋतु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, विनोद चमोली और मोहन सिंह बिष्ट के नाम की चर्चा है।

 

शपथ से पहले मंदिरों में करेंगे पूजा
धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ता स्थानीय मंदिरों में सुबह लोककल्याण के लिए पूजन करेंगे। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शपथ ग्रहण में प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक, प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु-संतों को भी बुलाया है।

 


बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पहली बार लगातार दो बार सत्ता में वापसी कर बीजेपी ने पहाड़ के राजनीतिक इतिहास को ही बदल दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 70 में से 47 सीटें अपने नाम की हैं। पार्टी अब पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को 19, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीयों को 2-2 सीटें हासिल हुईं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो