scriptराबड़ी देवी को नहीं चाहिए सिनेमा हाॅल आैर शाॅपिग माॅल जाने वाली बहू, बताया- बहू में एेसे हों गुण | Rabri Devi is looking brides for Tejashavi and Tej Pratap | Patrika News

राबड़ी देवी को नहीं चाहिए सिनेमा हाॅल आैर शाॅपिग माॅल जाने वाली बहू, बताया- बहू में एेसे हों गुण

Published: Jun 12, 2017 12:01:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

हर मां के मन में अपने बेटों आैर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के खयाल होते हैं। बिहार की पूर्व मुख्यंत्री राबड़ी देवी भी इससे अलग नहीं हैं।

हर मां के मन में अपने बेटों आैर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के खयाल होते हैं। बिहार की पूर्व मुख्यंत्री राबड़ी देवी भी इससे अलग नहीं हैं। दो बेटों की मां राबड़ी देवी को इन दिनों अपने बेटों के लिए बहू की तलाश हैं। लालू प्रसाद यादव आैर राबड़ी देवी के दोनों बेटे बिहार सरकार में मंत्री हैं। जहां तेजस्वी उप मुख्यमंत्री हैं, वहीं तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं। 
11 जून को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें सिनेमा हाॅल आैर माॅल जाने वाली बहुएं नहीं चाहिए। खासकर तेज प्रताप के लिए जो खुद भी बहुत धार्मिक है। बताया जा रहा है कि राबड़ी ने कहा कि हमें घर चलाने वाली लड़की चाहिए जो बड़े-बुजुर्गों का आदर करे, जैसे हम हैं वैसी ही लड़की चाहिए। 
लालू प्रसाद यादव आैर राबड़ी देवी की 9 संताने हैं। उनके 2 बेटे आैर सात बेटियां हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत के बाद से ही उनके दोनों बेटे सुर्खियों में है आैर शादी को लेकर काफी उत्सुकता बनी रहती है।
हम आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में जेडीयू, राजद आैर कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में राजद को 80, जेडीयू को 71 आैर कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं। प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों में महागठबंधन ने 178 सीटाें पर जीत हासिल की थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो