नई दिल्लीPublished: Aug 08, 2023 08:49:05 pm
Prabhanshu Ranjan
Bharat Jodo Yatra-2: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra-2) शुरुआत करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को इस भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीदें होगी।
Bharat Jodo Yatra-2: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा-2 शुरू करने वाले हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जो 12 राज्यों से गुजरते हुए जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी। अब राहुल गांधी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी भारत से शुरू करते हुए पूर्वी भारत में खत्म करने वाले हैं। यह यात्रा कब निकलेगी, इसका रूट क्या होगा, कहां-कहां स्टॉपेज होगा... इन सब मुद्दों पर अभी रणनीति बन रही हैं। फिलहाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 के बारे में महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाना पटोले ने जानकारी दी है। नाना पटोले ने बताया कि इस बात की यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघायल तक जाएगी।