नई दिल्लीPublished: Mar 29, 2023 10:18:16 am
Shaitan Prajapat
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अपने अहंकार के कारण संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए गए। उन्होंने जो गलती की उस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और नियमानुसार कार्रवाई हुई। राहुल अपने आपको कोर्ट , संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक के बाद एक बीजेपी नेता निशाना साध रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया। लेकिन कांग्रेस नेता को यह अच्छा नहीं लगा, उनको कोर्ट का फैसला ही गलत लग रहा है। राहुल गांधी को लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।