नई दिल्लीPublished: Mar 25, 2023 08:31:19 am
Prabhanshu Ranjan
Rahul Gandhi Disqualified: देश के भावी प्रधानमंत्री कहे जाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब सांसद नहीं रहे। मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में दो साल की कैद की सजा मिलने के एक दिन बाद ही राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से हाथ धोनी पड़ी। अब उनके सामने क्या ऑप्शन है, आईए जानते है इस रिपोर्ट में।
Rahul Gandhi Disqualified: पहले मानहानि मामले में दो साल की कैद की सजा और अब लोकसभा की सदस्यता रद्द... कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आए दो दिन में आए इन दो फैसलों से देश की सियासत बदल गई है। अडानी मामले में जेपीसी गठन की मांग और राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर चल रहा घमासान इन दोनों फैसलों के बाद पीछे छूट गया है। अब सवाल राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य का उठ रहा है। सांसदी समाप्त होने के बाद अब राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से भी रोके जाने की भी अटकलें है। दरअसल जिस कानून के तहत राहुल गांधी की सांसदी समाप्त की गई, उसी कानून में प्रावधान है कि सजा मिलने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधि को चुनाव लड़ने से भी रोका जाएगा। ऐसे में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीतिक भविष्य बीच अधर में लटक गया है। आईए जानते है इस सजा से बचने के लिए राहुल गांधी के पास क्या विकल्प है।