Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गांधी परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा’, राहुल के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बताया- दिमागी दिवालियापन के शिकार

Giriraj Singh Attack Congress: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

Giriraj Singh Attack Congress: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने के फैसले की भी प्रशंसा की।

राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार : गिरिराज सिंह

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषणों में केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उनके बयानों को 'दिमागी दिवालियापन' का नाम दिया। कहा कि राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार है। राहुल गांधी को गलतफहमी है कि उनके बयानों से मोदी की छवि खराब होगी। राहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा, उनके परिवार के शासन में कई घोटाले होते रहे हैं। वह ढंग की बात नहीं करते हैं, भारत से बाहर जाकर देश को गाली देते हैं, उन्हें यह कहने का क्या हक है?

यह भी पढ़ें- No Cost EMI: फ्री में कुछ नहीं मिलता! नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदारी ‘जीरो कॉस्ट’ नहीं, यहां समझें पूरा गणित

राहुल के 'नाच-गाने' वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के 'नाच-गाने' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा गिरिराज ने उसका समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत को, प्रभु श्री राम को भी गाली देते हैं। यह इनका स्वभाव सा बन गया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को 'नाच-गाना' कार्यक्रम बताया था। उनके इसी बयान पर सीएम योगी ने कहा था कि 'यह तो आपका परिवार जीवन भर करता रहा है।

यह भी पढ़ें- October Holidays: अक्‍टूबर में 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब होगी छुट्टी, पूरा कैलेंडर यहां देखें

गाय पूजन भी हमारे धर्म का एक अंग

बेगूसराय सांसद ने महाराष्ट्र सरकार के गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे सनातन परिवार में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ पूजन हमारा धर्म है, जैसे हम दीपावली और दुर्गा पूजा मनाते हैं, वैसे ही गाय पूजन भी हमारे धर्म का एक अंग है। दुर्भाग्य है कि इस देश में गाय काटने वाले भी वोट बैंक हैं। गाय को इस देश में माता का दर्जा दिया गया है, और महाराष्ट्र सरकार ने जो दर्जा दिया है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि देश की अन्य सरकारें भी इसका सम्मान करेंगी।