scriptराहुल गांधी की संदीप दीक्षित को फटकार, कहा-सेना प्रमुख पर टिप्पणी ना करें नेता | Rahul Gandhi on Sandeep Dikshit's Statement About Army Chief | Patrika News

राहुल गांधी की संदीप दीक्षित को फटकार, कहा-सेना प्रमुख पर टिप्पणी ना करें नेता

locationबेमेतराPublished: Jun 12, 2017 06:47:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को थलसेना प्रमुख विपिन राहत के खिलाफ विवादस्पद टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की खिंचाई की है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को थलसेना प्रमुख विपिन राहत के खिलाफ विवादस्पद टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की खिंचाई की है। 

राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को सेना प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह गलत है और मैंं इससे सहमत नहीं हूं। बता दें कि संदीप दीक्षित के बयान चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। विवाद को बढ़ता देख कांग्रेस ने भी खुद को दीक्षित के बयान से अलग कर लिया था।
Ye bilkul galat hai, Army Chief ke baare mein rajnetik logon ko comment karne ki zaroorat nahi hai: Rahul Gandhi on Sandeep Dikshit’s remark pic.twitter.com/gPICy1xKJC

— ANI (@ANI_news) June 12, 2017
Ye bilkul galat hai, Army Chief ke baare mein rajnetik logon ko comment karne ki zaroorat nahi hai: Rahul Gandhi on Sandeep Dikshit’s remark pic.twitter.com/gPICy1xKJC

संदीप दीक्षित ने यह दिया था बयान

गौरतलब है कि रविवार को संदीप दीक्षित ने थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूर्व सांसद ने सेना प्रमुख को ‘सड़क का गुंडाÓ कह डाला। पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह तुलना कर डाली। बाद में गलती का अहसास होने पर उन्होंने माफी मांग ली। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो