scriptबोले राहुल- ‘राजस्थान समेत BJP शासित राज्यों में लोगों की पीट-पीट कर हो रही हत्या, जवाब दो प्रधानमंत्री’ | Rahul Gandhi takes on Prime Minister Narendra Modi on law and order in BJP states | Patrika News

बोले राहुल- ‘राजस्थान समेत BJP शासित राज्यों में लोगों की पीट-पीट कर हो रही हत्या, जवाब दो प्रधानमंत्री’

Published: May 22, 2017 02:05:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ भाजपा शासित राज्यों राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में अराजकता का माहौल है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। ‘

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और वहां कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए। 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हाल में झारखंड में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीटपीट कर की गई हत्या का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन वाले कई राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है और लोग अराजकता पर उतर आएं हैं। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ भाजपा शासित राज्यों राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में अराजकता का माहौल है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। क्या प्रधानमंत्री इसका जवाब देंगे।’
इस संबंध में उन्होंने अखबार में छपी खबर को भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि यह तस्वीर झारखंड की है जहां हाथ पांव बंधे और खून से लथपत व्यक्ति उसे पीटने वाली भीड से जीवन की भीख मांग रहा है। 
गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर में भीड़ ने दो दिन पहले बच्चा चुराने का आरो लगाकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो