नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2023 09:31:41 am
Swatantra Mishra
Rail Link between India and Bhutan: भूटान के किंग जिगमे खेसर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और दोनों के बीच भारत और भूटान के बीच रेल लिंक परियोजनाओं पर चर्चा हुआ। पहले रेल लिंक के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब एक और रेल लिंक शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
Bhutan King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck meet Narendra Modi: भूटान के किंग जिगमे खेसर के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों में कई अहम समझौते हुए हैं। खेसर के सप्ताह भर चलने वाले दौरे के शुरुआत में ही भारत और भूटान के बीच व्यापार, तकनीक और सीमा पार परिवहन को लेकर कई ऐसे समझौते हुए हैं जिससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। गौरतलब है कि भारत और भूटान के बीच पहले रेल लिंक का सर्वे भी पूरा हो गया है। इसके साथ ही दोनों देश एक और रेल लिंक पर विचार कर रहे हैं। भूटान और चीन के बीच नए सिरे से शुरू हुई सीमा वार्ता और डोकलाम को लेकर भारत की चिंताओं के बीच भूटान से इन समझौतों को चीन की रणनीतिक घेराबंदी के तौर पर देखा जा रहा है।