scriptrain alert weather news rain in delhi snowfall in Himachal and Kashmir | ताजा बर्फबारी से गुलजार हुआ हिमाचल और कश्मीर, मैदानी इलाकों में बढ़ने वाली है ठंड | Patrika News

ताजा बर्फबारी से गुलजार हुआ हिमाचल और कश्मीर, मैदानी इलाकों में बढ़ने वाली है ठंड

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2023 11:20:55 am

Submitted by:

Shivam Shukla

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

fresh_snowfall_today__.jpg

देश भर के कई शहरों में गुरुवार - शुक्रवार की रात को झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों की बात करें तो, वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स सीधे 450 से गिरकर 100 आ गया है। हवा साफ होते ही लोग सुबह-सुबह सड़कों पर नजर आए। कई राज्यों में झमाझम बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी भी हुई है। ऐसे में मौदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ने वाला है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.