नई दिल्लीPublished: Sep 16, 2023 05:39:44 pm
Paritosh Shahi
Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून अचानक सक्रिय हो गया है। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज सुबह दिल्ली-NCR, यूपी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि 18 सितंबर तक दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।
Rainfall Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून के अचानक सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों को इस वजह से उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। ठंडी हवा, आसमान में काले बादल और तेज बारिश ने दिल्ली-NCR के मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। IMD की मानें तो अभी वीकेंड तक यानी 17 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। फिर इसके बार इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।