माकन ने दो मंत्रियों से लिया फीडबैक माकन ने सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भरोसी लाल जाटव से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों ही नेताओं से सियासी घटनाक्रम पर फीडबैक लिया गया। साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर राय भी जानी। चांदना के ट्वीट पर जूली ने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
- आलाकमान पहले भी दे चुका है निर्देश: विधायकों ने राजस्थान में नौकरशाही के हावी होने की जानकारी पहले भी आलाकमान तक पहुंचाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत को नौकरशाही को कंट्रोल करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर मुख्य सचिव से एक पत्र जारी करवाया गया था।
- पंजाब में ऐसे उपजा था असंतोष: पंजाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ तत्कालीन मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में उनके मंत्रियों और विधायकों ने मोर्चा खोला था। नौकरशाही के हावी होने की शिकायतें आलाकमान तक पहुंचाई गई। इसके बाद असंतोष बढ़ता चला गया। बाद में आलाकमान को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को बदलना पड़ा।