राज्यसभा में अब नहीं होगा ‘नो सर’ शब्द का इस्तेमाल, जानिए क्या है वजह
नई दिल्लीPublished: Sep 22, 2022 03:01:41 pm
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान अक्सर 'नो सर' शब्द सुनाई पड़ता था। लेकिन अब अब ये शब्द नहीं सुनाई देगा। इसे जेंडर न्यूट्रेलिटी यानी 'लिंग समानता' को लेकर बड़ा कदम भी बताया जा रहा है। विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला।


Rajya Sabha Decision To Drop No Sir Word For Gender Neutral Language Priyanka Chaturvedi Demand
संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में अब आपको कार्यवाही के दौरान No Sir शब्द नहीं सुनाई देगा। राज्यसभा सचिवालय ने अब इस शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दरअसल बीते दिनों संसद सत्र के दौरान कई शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी। लेकिन नो सर शब्ध को अब हटाया जा रहा है। इसको लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मांग की थी। प्रियंका चतुर्वेदी की मांग पर ही यह फैसला लिया गया है। इस फैसले को जेंडर न्यूट्रेलिटी के तहत बड़ा कदम बताया जा रहा है।