scriptRaksha Bandhan Rangoli Design : राखी पर ये आसान और खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को सजाएं | raksha bandhan rangoli design decorate home at rakhi with rangoli | Patrika News

Raksha Bandhan Rangoli Design : राखी पर ये आसान और खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को सजाएं

locationनई दिल्लीPublished: Aug 22, 2021 08:16:28 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हिंदू धर्म में वैदिक काल से त्यौहार के साथ रंगोली बनाने की परंपरा चली आ रही है। रक्षाबंधन पर इन आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइंस से अपने घर को सजा सकते हैं।

Raksha Bandhan Rangoli Design

Raksha Bandhan Rangoli Design

नई दिल्ली। हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 22 अगस्त यानी आज देश भर में राखी के त्योहार को मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व भाई और बहन को समर्पित होता है। इस राखी के त्यौहार को लगभग सभी धर्मों के लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। हिंदू धर्म में वैदिक काल से त्यौहार के साथ रंगोली बनाने की परंपरा चली आ रही है। रक्षाबंधन पर इन आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइंस से अपने घर को सजा सकते हैं।

 

 

raksha-bandhan_rangoli-designs5.jpg

अलग-अलग डिजाइन में रंगोली
आज बाजार में कई प्रकार की डिजाइन रंगोलियां उपलब्ध हैं। लेकिन बहुत से लोग आज भी अपने हाथ से रंगोली डिजाइन करते हैं। इस राखी के मौके पर आप अपने घर में रंगोली सजाकर इस त्यौहार की खुशी को दोगुना कर सकते हैं। घर के ‘मुख्य द्वार’ से लेकर ‘होल’ तक अलग-अलग डिजाइन में रंगोली बनाई जाती है।

 

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2021 Wishes and Quotes : इन प्‍यार भरे मैसेज व कोट्स भेजकर दीजिए राखी की शुभकामनाएं

raksha-bandhan_rangoli-designs4.jpg

स्वास्तिक रंगोली का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार स्वास्तिक चिन्ह वाली रंगोली जरूर बनाने चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बड़ा महत्व होता है हर शुभ काम करने से पहले स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। आप कुमकुम, चंदन, पुष्प, अक्षत आदि चीजों की मदद से स्वास्तिक रंगोली बना सकते हैं।

raksha-bandhan_rangoli-designs2.jpg

रंगोली में गहरे रंग करें शामिल
घर के मुख्य द्वार के सामने अगर जगह कम है तो आप राखी पर रंगोली में गहरे रंगों को शामिल कर सकते हैं। इनका उपयोग करके आप रंगोली की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। ये रिश्तेदारों या मेहमानों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर अमेजन से खरीदें स्मार्टफोन, टीवी और एक्सेसरीज, मिलेगी भारी छूट

 

raksha-bandhan_rangoli-designs1.jpg

डिजाइन के लिए ऑनलाइन की मदद
रंगोली डिजाइन में अपनी रचनात्मक सोच का इस्तेमाल करें। आप इन्हें गोलाकार या अंडाकार आकार में बना सकते हैं। आप इनमें गहरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन रंगोली डिजाइन का भी सहारा ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो