राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: राम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री, आंध्र प्रदेश की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सुपरस्टार से होगी टक्कर

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर जानकारी दी है कि वह पीथापुरम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।

Mar 14, 2024 / 06:52 pm

Paritosh Shahi

मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अब राजनीति में अपना कमाल दिखाने को तैयार हैं। राम गोपाल ने एक्स पर अनाउंस किया कि वह अब लोकसभा इलेक्शन लड़ने वाले हैं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण के आंध्रा प्रदेश से पीथापुरम सीट पर लड़ने की अनाउंसमेंट के बाद ही राम गोपाल ने ये अनाउंस किया है। राम ने इलेक्शन लड़ने की बात को अचानक लिया फैसला बताया है।

https://twitter.com/RGVzoomin/status/1768217665800466893?ref_src=twsrc%5Etfw

 

 



एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘अचानक फैसला लिया…खुशी हो रही है यह बताते हुए कि मैं पीथापुरम से मैं इलेक्शन लड़ने वाला हूं।’ हालांकि वह दल के सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।



बता दें कि राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयान और तंज भरे ट्वीट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हर मुद्दे पर वर्मा अपनी राय रखते हैं। राम गोपाल वर्मा ने अब तक सत्या, रन, सरकार, निशब्द, भूत, सत्या 2 और रंगीला जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

संबंधित विषय:

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: राम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री, आंध्र प्रदेश की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सुपरस्टार से होगी टक्कर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.