scriptRatan Tata receives 'Udyog Ratna' award | रतन टाटा को मिला 'उद्योग रत्न' पुरस्कार; CM शिंदे ने दोनों डिप्टी CM सहित उनके घर जाकर दिया सम्मान | Patrika News

रतन टाटा को मिला 'उद्योग रत्न' पुरस्कार; CM शिंदे ने दोनों डिप्टी CM सहित उनके घर जाकर दिया सम्मान

Published: Aug 19, 2023 06:17:43 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Ratan Tata: देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को आज महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 Ratan Tata receives 'Udyog Ratna' award
देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को आज महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान देने के लिए खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने दोनों डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें यह सम्मान दिया। इस सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।

टाटा का मतलब भरोसा- मुख्यमंत्री

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रतन टाटा को 'उद्योग रत्न' के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का योगदान बहुत बड़ा है और टाटा का मतलब भरोसा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 28 जुलाई को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को देने का ऐलान किया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.