नई दिल्लीPublished: Aug 07, 2023 06:16:57 pm
Paritosh Shahi
Manoj Jha in RajyaSabha Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा बिल का उच्च सदन में पेश हुआ, बीजेडी और YSR कांग्रेस द्वारा समर्थन के ऐलान के बाद बीजेपी इसे आसानी से पास करा लेगी। इस मुद्दे पर AAP का साथ दे रही लालू यादव की पार्टी RJD के नेता मनोज झा ने आज केजरीवाल को याद दिलाया कि उन्होंने कैसे मोदी सरकार का समर्थन किया था।
Manoj Jha in RajyaSabha Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा बिल (Delhi Services Bill) पर लालू यादव की पार्टी RJD ने राज्यसभा में 'AAP' का समर्थन किया है। इस मौके पर RJD के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सदन में अपनी बात रखते हुए BJP पर जोरदार हमला बोला। लेकिन इस दौरान वो आम आदमी पार्टी (AAP) को भी आईना दिखा गए। भाषण के दौरान मनोज झा बोले- 'हम हमेशा पीड़ितों के ही साथ रहे हैं। मोदी सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था तब भी हमने उसका भी विरोध किया था। लेकिन तब आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के साथ खड़ी हो गई थी। और आज का समय देख लीजिए अब जब आज वह पीड़ित हैं तो भी हम उनके ही साथ हैं। यही हमारा स्वभाव है।'