scriptVIDEO : पहले कराया था रामायण का ज्ञान, अब महाभारत से देंगे कर्म की शिक्षा | stamps issued on Mahabharat | Patrika News

VIDEO : पहले कराया था रामायण का ज्ञान, अब महाभारत से देंगे कर्म की शिक्षा

locationपालीPublished: Jan 15, 2018 02:54:05 pm

Submitted by:

Rajeev

– डाक विभाग ने महाभारत पर जारी किया डाक टिकट का संग्रह
 

postal department
पाली. डाक विभाग की ओर से कुछ समय पहले रामायण का ज्ञान देने के लिए डाक टिकटों के संग्रह की एक शीट जारी की गई थी। अब कर्म का पाठ पढ़ाने के लिए महाभारत पर आधारित डाक टिकट जारी किए गए हैं। इनका वितरण भी डाकघरों में शुरू कर दिया गया है। इस शीट में महाभारत के वृत्तांतों के चित्रों को भी देश के अलग-अलग राज्यों की चित्र शैली में बनाया गया है, जिससे लोगों को उन शैलियों के बारे में जानकारी मिल सके। इस टिकट शीट के साथ एक लिफाफा व पेम्फलेट भी जारी किया है। जिसमें महाभारत की विभिन्न घटनाओं के साथ देश के अलग-अलग प्रांतों की प्रसिद्ध चित्र शौलियों का भी चित्रण किया गया है।
इनका कहना है

लोगों को विभिन्न प्रांतों की प्रसिद्ध शैलियों के बारे में जानकारी देना और महाभारत को लेकर युवाओं को कर्म का ज्ञान देना ही इन डाक टिकटों का उद्देश्य है। इसमें गीता के संदेशों को समाहित किया गया है।
तरुण शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक, पाली मण्डल

इन शैलियों का उल्लेख

-टिकट एक में ईश्वर के दिव्य रूप में राजस्थान की पिछवाई शैली का चित्र

-टिकट चार में राजा रवि वर्मा द्वारा पाण्डव व द्रौपदी का वर्णन
-टिकट पांच में आन्ध्र व कर्नाटक क्षेत्र की चकड़े की पुतली शैली में द्रौपदी का चित्रण
-टिकट नौ में बिहार-बंगाल की पटचित्र शैली में पाण्डवों व द्रौपदी का चित्रण
-टिकट 10 व 13 में मुगल शैली का उल्लेख

-टिकट 16 व 17 में उत्तर भारत की हिन्दू व जैन धर्मग्रंथों की जलचित्र शैली
-टिकट 7, 12 व 14 में हलेब्रिड मंदिर के भित्ति चित्रों का चित्रण
-टिकट 8 में महाबलीपुरम के शैलचित्र में अर्जुन के प्रायश्चित प्रसंग का चित्रण
-टिकट 18 में आंध्र की कलमकारी शैली

-टिकट 2, 3, 6, 11 व 15 में एक लोककलाकार की कृतियों से लिए गए है।
……………………………
इतने मूल्य के हैं टिकट
100 रुपए का एक

50 रुपए का एक
25 रुपए के चार

15 रुपए के 12
430 रुपए के कुल 18 टिकट

5 लाख टिकट शीट छपवाई गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो