scriptइस्लाम और हिंदू-मुस्लिम एकता पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, नई संसद को लेकर कही ये बात | rss chief mohan bhagwat statement on islam and hindu muslim unity | Patrika News

इस्लाम और हिंदू-मुस्लिम एकता पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, नई संसद को लेकर कही ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Jun 02, 2023 07:55:53 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

RSS Chief Mohan Bhagwat : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सीमाओं पर बुरी नजर रखने वाले दुश्मनों को ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में ही लड़ रहे हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए हर किसी को प्रयास करना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने इस्लाम और हिंदू मुस्लिम एकता पर बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा कि हमको आपस में लड़ने के बजाय सीमाओं पर बुरी नजर गढ़ाए बैठे दुश्मनों को ताकत दिखानी चाहिए। वर्तमान में देश में भाषा, पंथ-संप्रदाय और सहुलियतों को लेकर तमाम तरह के विवाद देखने को मिल रहे हैं। आरएसएस ने अपील की है कि भारत की एकता और अखंडता के लिए हर किसी को कोशिश करनी चाहिए।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


इस्लाम की पूजा यहीं सुरक्षित चलती है

मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ, स्पेन से मंगोलिया तक छा गया। धीरे-धीरे वहां के लोग जागे, उन्होंने आक्रमणकारियों को हराया तो अपने कार्य क्षेत्र में इस्लाम सिकुड़ गया। अब विदेशी तो यहां से चले गए लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है, यहीं सुरक्षित चलती है। उन्होंने कहा कि कितने दिन हुए, कितने शतक हुए यह सह जीवन चल रहा है। इसको नही पहचानते हुए आपस के भेदों को ही बरकरार रखने वाली नीति चला रहे है, ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

कोलकाता में नेताजी की जयंती पर आयोजित RSS रैली में बोले मोहन भागवत




नई संसद पर भी दिया बयान

नए संसद भवन को लेकर भी आरएसएस प्रमुख ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में जो चित्र लगे हैं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वायरल वीडियो को देखकर गौरव होता है। लेकिन एक बात परेशान करने वाली है। देश में भाषा, पंथ-संप्रदाय और सहुलियतों को लेकर तमाम तरह के विवाद हो रहे हैं। मोहन भागवत ने कहा कि हम अलग दिखते हैं इसलिए अलग हैं इस विचार से देश नहीं टूटेगा? हम सभी को समझना जरूरी है कि यह हमारी मातृभूमि है। हम सभी को मिलकर रहना चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो