‘मोहब्बत की दुकान’ से बदल रहा मूड! राहुल गांधी के बदले अंदाज से BJP क्यों है परेशान?
राहुल गांधी की बयानबाजी और उसपर पटलवार के सियासी मायने
राहुल गांधी की बयानबाजी और उसपर हो रहे पलटवार के सियासी मायने काफी स्पष्ट हैं। देश लोकसभा चुनाव 2024 के मूड में आ चुका है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष अपने-अपने दांव चल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी बेहद मुखर होकर केंद्र पर हमला बोल रहे हैं। कर्नाटक में मिली जीत के बाद से राहुल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी ने अपना अंदाज भी बदला है। अब वो लोगों से डायरेक्ट मिल रहे हैं। उनकी सक्रियता बढ़ने का फायदा कांग्रेस को मिला है। ऐसे में राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा तुरंत हमला करने से चूक नहीं रही हैं। अमरीका से पहले राहुल ने ब्रिटेन से भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था। तब भी उनके बयानों की कड़ी आलोचना की गई थी। इस सियासी तकरार के केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी जमीन है।
यह भी पढ़ें – राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र पर हमले के बीच अमरीका की तरफ से आया बड़ा बयान