scriptधोनी की आधार जानकारी लीक मामले में एजेंसी पर गिरी गाज,10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट | Sakshi Dhoni slams Ravi Shankar Prasad after MS Dhoni's Aadhaar info leaked | Patrika News

धोनी की आधार जानकारी लीक मामले में एजेंसी पर गिरी गाज,10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Published: Mar 29, 2017 04:18:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को खरी-खरी सुनार्इ।

 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी के ट्विटर पर लीक मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को जिस एजेंसी ने यह जानकारी लीक की थी, उसे 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने धोनी के आधार कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करवाते हुए एक तस्वीर को ट्वीट किया था। तस्वीर में धोनी आधार कार्ड के मशीन पर अपनी उंगलियों के निशान स्कैन करवाते नजर आ रहे हैं। रविशंकर ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘महान क्रिकेटर धोनी का डिजिटल हुक शाॅट’।
https://twitter.com/CSCegov_
इस पर रिप्लार्इ करते हुए साक्षी धोनी ने लिखा, ‘क्या कोर्इ प्राइवेसी बची है? आधार कार्ड एप्लीकेशन की जानकारियों को पब्लिक प्राॅपर्टी बना दिया गया है, निराशाजनक।’ इस ट्वीट का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘नहीं ये जानकारी पब्लिक प्राॅपर्टी नहीं है, क्या मेरे ट्वीट से कोर्इ व्यक्तिगत जानकारी बाहर आ रही है’।
https://twitter.com/rsprasad
https://twitter.com/SaakshiSRawat
साक्षी ने इसके बाद दो ट्वीट कर अपनी बात रखी। पहले में उन्होंने लिखा, ‘सर, जिस फाॅर्म में पर्सनल जानकारी थी वो लीक हो गया है’। वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मैं @CSCegov_ हैंडल से ट्वीट की गर्इ इस तस्वीर की बात कर रही हूं’।
https://twitter.com/rsprasad
इस तस्वीर को काॅमन सर्विस सेंटर के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें धोनी का आधार कार्ड के लिए भरा फाॅर्म शेयर किया गया। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। 
रविशंकर प्रसाद ने इस तरह की गलती को स्वीकारते हुए साक्षी धोनी को ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया आैर कहा कि किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैर कानूनी है। इसे लेकर कदम उठाए जाएंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो