नई दिल्लीPublished: Nov 09, 2023 10:21:46 am
Swatantra Mishra
Good News for Bihar State Employees: बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि वह अपने कर्मचारियों को छठ महापर्व से पहले सैलरी का भुगतान कर देगी। इस फैसले से राज्य के 9.5 लाख कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।
Salary before Chhat Puja: बिहार में 9.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। इन सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में छठ महापर्व से पहले ही वेतन डिपॉजिट कर दिया जाएगा। बिहार राज्य सरकार ने प्राकृतिक पर्व छठ में लोगों की आस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है कि 16 नवंबर से पहले ही सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध आदेश पत्र जारी कर दिया गया है।