नई दिल्लीPublished: Mar 30, 2023 01:08:55 pm
Tanay Mishra
Relief For Salman Khan: सलमान खान को आज बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज सलमान को 2019 के एक मामले में राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का फैसला सुनाया है।
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को आज बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से बड़ी राहत मिली है। अपने पुराने विवादों के चलते अक्सर ही विवादों में रहने वाले सलमान खान को आज गुरुवार, 30 मार्च को एक पुराने मामले में राहत मिली है। और यह राहत उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली है। 2019 में एक जर्नलिस्ट से बदसलूकी के मामले में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का फैसला सुनाया है।