scriptपीएम मोदी पर अपशब्दों का कांग्रेस ने शतक पूरा किया, जनता देगी जवाब : संबित पात्रा | Sambit Patra said Congress completes century of abuses on PM Modi public will answer | Patrika News

पीएम मोदी पर अपशब्दों का कांग्रेस ने शतक पूरा किया, जनता देगी जवाब : संबित पात्रा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2022 05:50:54 pm

BJP’s attack on Congress भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्दों के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का शतक पूरा कर लिया है। हम जनता से अपील करते हैं कांग्रेस को इसका फल दें।

sambit_patra.jpg

पीएम मोदी पर अपशब्दों का कांग्रेस ने शतक पूरा किया, जनता देगी जवाब : संबित पात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्दों के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का शतक पूरा कर लिया है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता बार-बार पीएम मोदी के लिए भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हर दिन टीवी पर जनता देख रही है। ऐसे में कांग्रेस ने खुद को गालियों की पार्टी के तौर पर स्थापित किया है। कांग्रेस नेताओं ने मोदी जी को ‘नीच’, ‘यमराज’ और न जाने क्या-क्या कहा। इस तरह कांग्रेस नेताओं ने 100 गालियां पूरी कर ली हैं। यह उनकी सोच को दर्शाती है।
कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर दिए अनर्गल बयान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहाकि, कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता ने मोदी जी को ‘भस्मासुर’ कहा है। इसी तरह, हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी जी को ‘रावण’ कहा। सोनिया गांधी ने तो मोदी जी को ‘मौत का सौदागर’ तक कह दिया।
देश की जनता से संबित पात्रा का आग्रह

संबित पात्रा ने देश की जनता से आग्रह करते हुए कहाकि, हम गुजरात और देश की जनता से लोकतंत्र के चक्र को अपनाकर ऐसी कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से खारिज करने का आह्वान करते हैं।
अरविंद केजरीवाल पर बरसे संबित पात्रा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, इसी तरह अरविंद केजरीवाल झूठ को सच करने की कोशिश करते हैं। अभी कुछ दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि, मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट मिल गई है और आबकारी नीति में जो घोटाला हुआ है, वह गलत है। घोटाला नहीं, लेकिन वह बचने वाला नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो