scriptsection 144 imposed in Andhra Pradesh after Chandrababu Naidu arrest | Andhra Pradesh Politics: चंद्रबाबू नायडू के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आंध्र प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू | Patrika News

Andhra Pradesh Politics: चंद्रबाबू नायडू के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आंध्र प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू

Published: Sep 10, 2023 10:01:01 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Injunction imposed in Andhra Pradesh: एन. चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने एहतियातन राज्यभर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

 

 section 144 imposed in Andhra Pradesh after Chandrababu Naidu arrest

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आज एसीबी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे दिया गया है। उनके जेस जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टी से पूरे आंध्र प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

एहतियातन लागू किया गया निषेधाज्ञा

एन. चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने एहतियातन राज्यभर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ये आदेश स्पष्ट रूप से विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के किसी भी विरोध को रोकने के लिए लगाए गए हैं। नांदयाल में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा नायडू को गिरफ्तार किए जाने के बाद शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.